फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Online exam will have to be given before UP board exam

Lakhimpur Kheri News: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले देना होगा ऑनलाइन इम्तिहान

Mon, 25 Nov 2024 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Online exam will have to be given before UP board exam
लखीमपुर खीरी। बोर्ड परीक्षा से पहले शैक्षिक स्तर सुधरे और अधिक अंक मिलें, इसके लिए नई पहल की गई है। राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा से पहले एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा में सिर्फ गणित और विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के बच्चों को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में कम अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को एक माह बाद फिर से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा के बाद अंकपत्र दिया जाएगा। 9वीं-10वीं में गणित और विज्ञान और 11वीं व 12वीं में गणित, भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस को जारी किए गए पत्र में कहा कि शिक्षक परीक्षा के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षक 25 नवंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। 12 दिसंबर को कक्षा नौ व 10 की गणित, कक्षा 11-12 की भौतिक विज्ञान, 13 दिसंबर को कक्षा 9-10 की विज्ञान, कक्षा 11-12 की रसायन विज्ञान, 14 दिसंबर को कक्षा 11-12 गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा होगी।

इसके बाद विद्यार्थियों का पंजीकरण 26 से 30 नवंबर तक https://gov.embibe.com/uttarpradesh/student/in-hi पर होगा।
एक सप्ताह में रिजल्ट, कमजोर छात्रों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
परीक्षा संपन्न होने के एक सप्ताह के अंदर विद्यार्थी की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट संबंधित विद्यालय से साझा की जाएगी। कमजोर छात्र की एक माह तक अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर उसे दोबारा परीक्षा में शामिल होने के योग्य तैयार किया जाए। दोबारा परीक्षा के बाद विद्यार्थी की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed