फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Online booking stalled, consumers worried about gas are turning to agencies

Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन बुकिंग ठप, गैस के लिए परेशान उपभोक्ता कर रहे एजेंसियों का रुख

Thu, 12 Mar 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Online booking stalled, consumers worried about gas are turning to agencies
अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला/संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में गैस बुकिंग को लेकर नई समस्या सामने आ गई है। एचपी (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम) के उपभोक्ताओं की ऑनलाइन गैस बुकिंग बुधवार सुबह से नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता कई बार कॉल कर रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने का संदेश आने के बाद फोन स्वतः कट जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इंडेन और भारत गैस में भी सर्वर संबंधी दिक्कतें सामने आ रही हैं। हालांकि, बार-बार प्रयास करने पर इन कंपनियों की बुकिंग हो जा रही है, लेकिन एचपी की बुकिंग सुबह से ठप बताई जा रही है।
विज्ञापन

महाराजनगर निवासी नीता श्रीवास्तव ने बताया कि घर में गैस खत्म होने वाली है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए कई बार कॉल किया, लेकिन हर बार सर्वर डाउन होने का संदेश आ रहा है। इसी तरह टीचर्स कॉलोनी निवासी अरविंद निषाद ने बताया कि उनके पास इंडेन और भारत गैस के कनेक्शन हैं। दोनों की बुकिंग में दिक्कत हुई। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भारत गैस की बुकिंग हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिले की गैस एजेंसियों पर पर्याप्त गैस उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बुकिंग में समस्या के कारण एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। कुछ स्थानों पर भीड़ बढ़ने और विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस तक बुलानी पड़ी। खीरी टाउन की एक एजेंसी पर बुधवार को पुलिस बुलानी पड़ी।
---क्षमता से अधिक बुकिंग होने से बढ़ी समस्या---
गैस एजेंसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि कई उपभोक्ता जरूरत न होने पर भी सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। इससे बुकिंग की संख्या क्षमता से अधिक हो रही है। सामान्यतः एक एजेंसी पर रोजाना 200 से 300 बुकिंग होती है, लेकिन इन दिनों यह संख्या 400 से 500 तक पहुंच रही है। इससे सर्वर पर दबाव बढ़ रहा है।
--बढ़ गई गैस की डिलीवरी----
जिले में तीन कंपनियों की 83 गैस एजेंसियों से करीब आठ लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 15 हजार गैस सिलिंडरों की डिलीवरी होती थी, लेकिन इन दिनों यह संख्या काफी बढ़ गई है। हालांकि विभागीय अधिकारी इसका स्पष्ट आंकड़ा नहीं बता रहे हैं।
---होटल-रेस्टोरेंट में घरेलू सिलिंडर के इस्तेमाल की आशंका---
सूत्रों के अनुसार व्यावसायिक (कॉमर्शियल) गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालक चोरी-छिपे घरेलू सिलिंडरों का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारी इस पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

-------------
सुबह से गैस बुकिंग के लिए नंबर लगा रहा हूं, लेकिन हर बार फोन कट जा रहा है। घर में गैस खत्म होने वाली है।
-अनिल कुमार, सुआगाड़ा
-----------

गैस बुकिंग में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार प्रयास करने के बाद भारत गैस की बुकिंग हो सकी।
-अमित प्रजापति
---
उपभोक्ताओं से अपील, बेवजह भीड़ से बचें
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलिंडर रिफिल बुक कराने के लिए एजेंसी या गोदाम पर जाने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता घर बैठे फोन, मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बेवजह एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और ऑनलाइन माध्यमों से ही गैस बुकिंग कराएं।

--------
कॉल से बुकिंग
भारत गैस : 7715012345, 7718012345
इंडेन : 7718955555
एचपी : 8888823456
------------
मिस्ड कॉल से बुकिंग
भारत गैस : 7710955555
इंडेन : 8454955555
एचपी : 9493602222
-----
व्हाट्सएप से बुकिंग
भारत गैस : 1800224344
इंडेन : 7588888824
एचपी : 9222201122
---
सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उपभोक्ता संबंधित कंपनियों के एप, व्हाट्सएप नंबर या पेटीएम, अमेजन, गूगल-पे और फोन-पे जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी आसानी से गैस बुक कर सकते हैं। बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गई हैं। जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग करा सकते हैं।
-अंजनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

अनिल कुमार

अनिल कुमार- फोटो : अमर उजाला/संवाद

अनिल कुमार

अनिल कुमार- फोटो : अमर उजाला/संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed