फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Online attendance of teachers and secondary students will be taken

Lakhimpur Kheri News: शिक्षकों व माध्यमिक के विद्यार्थियों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Wed, 02 Jul 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Online attendance of teachers and secondary students will be taken
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित माध्यमिक स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। यह व्यवस्था इसी सत्र से शुरू कर दी गई है। विद्यालयों की सुविधा के लिए एक एप तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इंटर काॅलेजों के कक्षा नौ से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं को उपस्थित दर्ज करनी होगी। उपस्थिति प्रक्रिया को पारदर्शी, सुसंगठित व तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाए जाने के लिए यह प्रणाली लागू की गई है। विभागीय आदेश में बताया गया है कि प्रधानाचार्य द्वारा प्रथम पीरियड में परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in के होमपेज पर उपलब्ध लिंक अथवा Google Play Store पर उपलब्ध मोबाइल एप UPMSP-Attendence के माध्यम से लॉग इन कर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके लिए लॉग इन आइडी व पासवर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपस्थिति पोर्टल पर लॉगइन कर विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को यथास्थिति अनुभाग ए, बी, सी, डी व ई आवंटित करना होगा। आदेश के अनुसार, अब छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के अवकाश पर होने की स्थिति में अवकाश के कारण का भी अंकन करना होगा। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की कार्यवाही विद्यालय परिसर से ही संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed