फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One Stop Center reunites Nepali woman with her daughters

वन स्टॉप सेंटर ने नेपाली महिला को उसकी बेटियों से मिलाया

Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
One Stop Center reunites Nepali woman with her daughters
अपने परिवार के साथ नेपाली महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नेपाल से आई महिला रास्ता भटककर पहुंची थी बेहजम
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर में दिलाया था आश्रय
लखीमपुर खीरी। वन स्टॉप सेंटर ने एक भटकी हुई महिला को उसके परिवार से मिलवा दिया।
एक जून 2022 को चौकी प्रभारी बेहजम ने वन स्टॉप सेंटर को सूचना दी थी कि एक महिला कस्बा बेहजम में लावारिस अवस्था में घूम रही है। पुलिस की सहायता से महिला को रेस्क्यू कर तत्काल वन स्टॉप सेंटर में आश्रय दिलाया गया।

महिला का चिकित्सीय परीक्षण एवं काउंसलिंग वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा की गई। काउंसलर विजेता गुप्ता ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि सुनीता थाना लाली बाजार जिला वर्दिया नेपाल की रहने वाली है। वह अवसाद की स्थिति में अपने घर से निकलकर लखीमपुर खीरी आ गई। महिला सुनीता द्वारा अपने पुत्री आशा थापा एवं सुषमा थापा का बार-बार नाम लिया जा रहा था। धीरे-धीरे सामान्य होने पर महिला द्वारा बताया गया कि उसकी दोनों पुत्रियां थाना भीमताल जिला नैनीताल में रहती हैं। वन स्टॉप सेंटर की सखी टीम द्वारा महिला की बेटियों एवं दामाद से संपर्क स्थापित कर केंद्र बुलवाया गया। हर तरह से जांच पड़ताल करने के बाद सुनीता को उसकी पुत्रियों के हवाले किया गया। अपनी बिछड़ी मां से मिलकर बेटी एवं दामाद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed