{"_id":"67eac4bd28c43ec4900a34b6","slug":"one-killed-two-injured-in-bike-collision-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-142519-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
निघासन। लुधौरी और रानीगंज के बीच आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव पुरैना निवासी अमन (18) पुत्र कैलाश अपने दोस्त रवि (13) के साथ लुधौरी जा रहे थे। सामने से कटहा निवासी रामप्रकाश (35) आ रहे थे। लुधौरी और रानीगंज के बीच लगे सेमल के पेड़ के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार अमन और रवि घायल हो गए।
उधर, दूसरा बाइक चालक रामप्रकाश भी घायल हो गया। बाइक की टक्कर होने पर रामप्रकाश के पीछे बैठा एक युवक घबरा मौके से भाग गया। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद