फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One hundred and fifty crore rupees were spent but the gift of auditorium was not received.

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ सौ करोड़ खर्च मगर नहीं मिली ऑडिटोरियम की सौगात

Thu, 29 Aug 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
One hundred and fifty crore rupees were spent but the gift of auditorium was not received.

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। दो दशक में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये खपा देने के बावजूद नगर पालिका कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम अब तक अधर में लटका है। अब एक बार फिर दीनदयाल उपाध्याय योजना से 50 लाख का ऋण लेकर निर्माण पूरा कराने की कवायद शुरू की गई है।

नगर पालिका परिषद परिसर में वर्ष 2002-03 में 2.70 करोड़ की लागत से ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हुआ था। धनराशि की कमी की वजह से निर्माण कार्य रुक-रुककर होता रहा। धीरे-धीरे इस प्रोजेक्ट पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खपा दिए गए, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका। काम पूरा कराने को पालिका ने वर्ष 2017-18 में पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना से एक करोड़ रुपये का कर्ज स्वीकृत कराया था। इसमें 50 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन कोविड काल में काम फिर रुक गया। भवन और फॉल सीलिंग का जो काम हुआ, उसे बंदरों ने तहस-नहस कर दिया। देखरेख के अभाव में अब तक निर्मित भवन भी बदहाल हो रहा है।
विज्ञापन

-----------

रुपया तो खूब मिला, लेकिन काम नहीं हो सका पूरा
करीब दो दशक से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम पर नगर पालिका ने अत्यधिक रुपये खर्च करने के साथ ही दावे भी खूब किए। योजनाओं से रुपया भी लिया, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हो सका। अब नगरपालिका ने फिर से काम पूरा कराने की कवायद शुरू की है। अब देखना यह होगा कि नगर को ऑडिटोरियम की सौगात कब मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपये आ चुके हैं। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि वर्ष 2024 में ऑडिटोरियम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
- विजय शुक्ला रिंकू, नगर पालिका अध्यक्ष गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed