फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One bike rider killed, two injured due to trolley collision

ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

Tue, 14 Sep 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
One bike rider killed, two injured due to trolley collision
गोला-शाहजहांपुर हाईवे पर धिरावा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

बिना हेलमेट लगाए एक बाइक से तीन युवक जा रहे थे गोला
ममरी। सोमवार की सुबह गोला-शाहजहांपुर हाईवे पर धिरावा गांव के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गोला-शाहजहांपुर रोड पर धिरावा गांव के पास ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुन्हूपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (30), मुलायम (35) और कौशल (30) बाइक से गोला जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रैक्टर में फंसकर काफी दूर घसीटती चली गई, जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देख कौशल और मुलायम को जिला चिकित्सालय रेफर किया है। पुलिस ने मृतक का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। उधर, ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। तीनो, चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पलियाकलां। निघासन रोड पर तिलकपुरवा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करते समय एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के बसंतापुर कलां निवासी मोतीलाल का पुत्र इंदल (45) गांव से पलिया की ओर बाइक से आ रहा था। मोतीलाल का दामाद दूसरी बाइक से पीछे आ रहा था। दामाद के मुताबिक, पलिया-निघासन रोड पर तिलकपुरवा गांव के पास निघासन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से इंदल की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक काफी दूर उछलकर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दामाद ने इंदल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया।
बैनामा कराने जा रहे युवक की हादसे में मौत
मझगईं। जमीन का बैनामा कराने जा रहे एक युवक की बाइक में किसी वाहन ने बेला के पास टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इलाके के बबौरा गांव निवासी दीनबंधू का 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार सोमवार को बाइक से मलिनियां ससुराल में जमीन का बैनामा कराने जा रहा था। नौगवां के आगे पलिया-निघासन रोड पर बेला के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि उसके मौजूद 24 हजार रुपये किसी ने पार कर दिए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल को अपने वाहन से पलिया सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहने हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed