{"_id":"6b048464094138126b0b4d00","slug":"one-arrested-with-cannabis-three-others-booked-for-disturbing-peace-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-190451-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांजे के साथ एक गिरफ्तार, तीन अन्य पर शांति भंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांजे के साथ एक गिरफ्तार, तीन अन्य पर शांति भंग की कार्रवाई
Mon, 23 Nov 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
निघासन। पुलिस ने रविवार और सोमवार को अलग-अलग मामलों में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें रकेहटी निवासी कन्हैया लाल को 110 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रकेहटी की ओर से एक युवक साइकिल से गांजा लेकर निघासन आ रहा है। पुलिस टीम ने परागीपुरवा मोड़ पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैया लाल निवासी रकेहटी बताया।
तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब से पीली और काली पन्नी में रखा 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा सील कर साइकिल कब्जे में ले ली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। वहीं, सोमवार को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
इनमें निघासन निवासी अरविंद कुमार और नकटहा निवासी अजय कुमार व उसके पिता मेलाराम शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय निघासन भेज दिया।
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा। संवाद