{"_id":"65bd5a7949000dddc00d2a14","slug":"one-and-a-half-year-old-innocent-boy-fell-into-the-pond-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-113914-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हौज में गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हौज में गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, मौत
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में गांव पुनर्भूग्रंट निवासी श्रवण कुमार के डेढ़ वर्ष के पुत्र मानस की पड़ोस में बने गंदे पानी के हौज में डूबकर मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से मजदूरी पेशा परिवार में मातम है। पूरा गांव शोकाकुल है।
मानस शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते पड़ोस के एक मकान के बाहर बने गंदे पानी के हौज में गिर गया। कुछ देर बाद जब उधर से गुजर रहे बच्चों ने उसे हौज में पड़ा देखा तो शोर मचाया। इस पर परिजन दौड़कर घर से बाहर आए और उसे निकाला, लेकिन तब तक मानस की मौत हो चुकी थी। परिजन दौड़ते हुए बच्चे को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम मानस अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौता पुत्र था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव में नहीं बनी है नाली
गांव में पानी निकासी के लिए कहीं भी नाली नहीं बनी है। इसलिए ग्रामीणों ने घरेलू पानी के निकास के लिए घर के बाहर हौज बनवा रखे हैं। ये खुले हौज नन्हे बच्चों के लिए जानलेवा हो रहे हैं। जिस हौज में बच्चे की डूब कर मौत हुई है, वह दो फुट गहरा था। जिसमें बमुश्किल डेढ़ फुट पानी ही था लेकिन मासूम गिरने के बाद दोबारा खड़ा न हो सका और डूब कर उसकी मौत हो गई।