फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the second day of the year, there was an influx of tourists in Dudhwa

साल के दूसरे दिन भी दुधवा में सैलानियों का लगा रहा तांता

Fri, 18 Nov 2022 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the year, there was an influx of tourists in Dudhwa
पलियाकलां। नए साल के दूसरे दिन भी दुधवा नेशनल पार्क का आकर्षण सैलानियों में बना रहा। इसके कारण दूसरे दिन भी पर्यटन परिसर में भारी संख्या में सैलानियों की भीड़ का तांता लगा रहा। बाहर से आए सैलानियों ने जिप्सियों से पार्क का भ्रमण भी किया। इस दौरान हिरन समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार हुए। हालांकि बाघ नहीं दे सके।
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने दुधवा नेशनल पार्क में बीते कई दिनों से सैलानियों की भीड़ जुट रही है। नए साल के दूसरे दिन रविवार को भी लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, सीतापुर, लखीमपुर से आए सैलानियों ने दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण किया। पर्यटन परिसर में मचान आदि पर चढ़कर सेल्फी खींची। साथ ही जिप्सियों के माध्यम से सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। नव वर्ष के दूसरे दिन भी सैलानियों को बाघ के दीदार नहीं हुए। सुबह की पहली शिफ्ट में सैलानी जंगल के अंदर गए लेकिन मौसम खराब होने के कारण कुछ खास नहीं दिखाई दिया। दोपहर बाद धूप निकलने पर दूसरी शिफ्ट में जंगल भ्रमण करने वाले सैलानियों को हालांकि बारहसिंघा, हिरन समेत अन्य वन्यजीव दिखे। बाघ के दर्शन न होने से सैलानियों में मायूसी जरूर रही।
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट का आकर्षण बरकरार, लग रही भीड़
नकउहा नाले पर दुधवा नेशनल पार्क के सेल्फी प्वाइंट का आकर्षण बरकरार है। यहां पार्क पहुंचने वाले सैलानी खुद रुककर पहले सेल्फी लेते हैं। इसके बाद पार्क के पर्यटन परिसर की ओर रुख करते हैं। लगातार यहां पर गाड़ियों का तांता देखा जा रहा है। सैलानी यहां पर जमकर सेल्फी खींच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकायदा एंट्री कर कोविड गाइडलाइन का पालन कर मिल रहा प्रवेश
दुधवा जंगल भ्रमण करने आने वाले सैलानियों की एंट्री प्रवेश द्वार पर ही वनकर्मियों द्वारा की जा रही है। इसके बाद कोविड गाइडलाइन के सारे मापदंड पूरे होने के बाद ही सैलानियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। जिनके पास मास्क नहीं हैं उनको मास्क लगाने को कहा जा रहा है।
झादीताल पर परिंदों को देखकर भी सैलानियों ने जताई खुशी
दुधवा जंगल भ्रमण को जाने वाले सैलानियों को झादीताल में काफी संख्या में परिंदें चहकते दिखे। इसके बाद उन्होंने उनकी जमकर फोटो भी खींची। पक्षी विशेषज्ञ सैलानियों ने प्रजातियों के नाम भी बताए। इससे काफी सैलानी परिंदों के बारे में जानकारी एकत्र करते दिखे।

किशनपुर में इस बार बाघ के नहीं हो सके दीदार
दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र के शुरूआती दिनों में सैलानियों को कई बार बाघ के दीदार हुए। लेकिन किशनपुर रेंज में इस बार सैलानियों को बाघ नहीं दिखा है। जिसके चलते दुधवा जंगल में भ्रमण को सैलानियों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed