फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the orders of the court, a case of fraud registered against Dhaurahara EO.

Lakhimpur Kheri News: न्यायालय के आदेश पर धौरहरा ईओ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case of fraud registered against Dhaurahara EO.
धौरहरा। घरेलू जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले पांच लोगों के अलावा तत्कालीन नगर पंचायत धौरहरा के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र प्रेमनाथ तिवारी मनिहार वार्ड का आरोप है कि मोहल्ला तिवारिन टोला में मौजूद मकान का टैक्स नगर पंचायत धौरहरा में 2001 तक जमा होता रहा। मगर इसी बीच पड़ोसी शंभू चौरसिया व उनके पुत्रों ने मेरे मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान व जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। साथ ही वसीयत होना बताया था। इसी फर्जी वसीयतनामा को साक्ष्य मानकर नगर पंचायत धौरहरा के अधिशासी अधिकारी द्वारा दाखिल खारिज भी कर दी गई। कई बार शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई न होने के चलते पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शम्भू चौरसिया, श्रीकांत, बबलू, संदीप, प्रदीप सहित नगर पंचायत धौरहरा के ईओ के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed