फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On one side a tigress is out hunting, on the other side a bear is enjoying itself in the water

Lakhimpur Kheri News: एक तरफ शिकार पर निकली बाघिन, दूसरी तरफ पानी में मस्त भालू

Mon, 18 May 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
On one side a tigress is out hunting, on the other side a bear is enjoying itself in the water
भीषण गर्मी में वाटरहोल में मस्ती करता भालू। स्रोत: सोशल मीडिया। - फोटो : ​विकास भवन।
लखीमपुर/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में रविवार को सैलानियों को जंगल के दो ऐसे दुर्लभ नजारे देखने को मिले, जिन्होंने सफारी को रोमांच से भर दिया। एक ओर जंगल में बाघिन अपने शिकार के साथ नजर आई, तो दूसरी ओर भीषण गर्मी से परेशान भालू वाटरहोल में उतरकर पानी में अठखेलियां करता दिखाई दिया। दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह की पहली पाली में दिल्ली से आए पर्यटक जिप्सी से सफारी कर रहे थे। इसी दौरान पार्क के अंदर करीब पांच किलोमीटर आगे मुख्य रास्ते पर एक बाघिन टहलती दिखाई दी। कुछ देर बाद वही बाघिन फिर जंगल से बाहर निकली, लेकिन इस बार उसके जबड़ों में चीतल दबा था। बाघिन शिकार को मुंह में दबाकर शांत अंदाज में सड़क पार करते हुए घने जंगल में चली गई। सैलानियों ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन

रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ। रविवार को ही गुड़गांव से आए एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर को जंगल के दूसरे हिस्से में एक भालू बेहद करीब से चहलकदमी करता दिखाई दिया। दक्षिण सोनारीपुर रेंज में भीषण गर्मी से परेशान एक अन्य भालू वाटरहोल में उतर गया और काफी देर तक पानी में गोते लगाकर मस्ती करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मार्ग से गुजर रहे सैलानियों ने भालू की अठखेलियों का वीडियो भी कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया। वन्यजीवों के इन दुर्लभ दृश्यों ने दुधवा पहुंचे पर्यटकों का दिन यादगार बना दिया।

दुधवा टाइगर रिजर्व के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन पीपी सिंह ने बताया कि गर्मी को देखते हुए टाइगर रिजर्व और बफर जोन के सभी वाटरहोल्स में पानी भरवाया गया है, ताकि वन्यजीवों को प्यास बुझाने के लिए जंगल से बाहर न आना पड़े।

भीषण गर्मी में वाटरहोल में मस्ती करता भालू। स्रोत: सोशल मीडिया।

भीषण गर्मी में वाटरहोल में मस्ती करता भालू। स्रोत: सोशल मीडिया।- फोटो : विकास भवन।

भीषण गर्मी में वाटरहोल में मस्ती करता भालू। स्रोत: सोशल मीडिया।

भीषण गर्मी में वाटरहोल में मस्ती करता भालू। स्रोत: सोशल मीडिया।- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed