Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On Dhanteras, some are liking silver, while others are looking for something in utensils

Lakhimpur Kheri News: धनतेरस पर किसी को भा रही चांदी, कोई बर्तनों में तलाश रहा पसंद

Wed, 04 Nov 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, some are liking silver, while others are looking for something in utensils
बर्तन बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। किसी को चांदी की प्लेट और गिलास भा रहे हैं तो कोई सोने-चांदी के आभूषण पसंद कर रहा है। बर्तन बाजार में भी लोग स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों के भाव पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस में अब दो दिन शेष हैं। ऐसे में शहर के सराफा और बर्तन बाजार में खरीदारी का माहौल बनने लगा है। ग्राहक अभी से पसंद तय करने और आभूषणों की बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं। दुकानदार भी नए माल को सजाने और बिक्री की तैयारियों में जुटे हैं। कारोबारियों को धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ चांदी के बर्तनों की मांग भी है। ग्राहक हल्की चांदी की प्लेट और गिलास पसंद कर रहे हैं। हालांकि, बुधवार को सोने-चांदी के भाव में अचानक बढ़ोतरी हुई। दुकानदारों के मुताबिक, सोने का भाव करीब पांच हजार और चांदी का आठ हजार रुपये बढ़ा। इसके बाद सोना एक लाख 45 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी एक लाख 91 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। भाव बढ़ने के बावजूद लोग आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ हर्ष सेठ, शिवम गुप्ता, अतिन गर्ग, संजय गुप्ता और हरिश्याम गुप्ता ने बताया कि त्योहार के चलते ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। लोग उपहार देने के लिए छोटे आभूषणों के साथ चांदी के सामान की बुकिंग करा रहे हैं। धनतेरस और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

-----------------
बर्तनों की दुकानों पर भी बढ़ी हलचल
धनतेरस को लेकर बर्तन कारोबारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बर्तन बाजार से लेकर मेन रोड, सदर चौराहा और बेहजम रोड स्थित दुकानों पर नया माल सजाया जा रहा है। दुकानदार बर्तनों की आकर्षक सजावट और उपलब्धता पर ध्यान दे रहे हैं। ग्राहक भी दुकानों पर पहुंचकर स्टील, पीतल और अन्य धातुओं के बर्तनों के भाव पूछ रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस पर स्टील और मुरादाबादी बर्तनों की सबसे अधिक मांग रहती है। बाजार में स्टील के बर्तनों के भाव 180 से 750 रुपये प्रति किलोग्राम, पीतल के बर्तन करीब 1500 रुपये प्रति किलोग्राम और तांबे के बर्तन 150 से 2000 रुपये प्रति किलोग्राम तक हैं। बर्तन कारोबारी सुफियान, काशीनाथ पाठक, शाहरुख, गोपाल सिंह, विजय, लक्ष्मी और रिंकू आदि ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए दुकानों पर माल सजाया जा रहा है। ग्राहक अभी से बर्तन पसंद करने और उनके भाव पूछने पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। त्योहार के दिन अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
----------------
बर्तन के भाव...
- स्टील पूजा सामग्री (लोटा, घंटी, थाली) - 500 रुपये
- स्टील हांडी - 750 रुपये
- टिफिन - 350 रुपये
- ताली - 150 रुपये
- भगोना - 70 से 300 रुपये
- ग्लास - 50 रुपये
- तांबे का लोटा - 200 रुपये
नोट : ये दाम बाजार के मुताबिक हैं।

बर्तन बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बर्तन बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed