{"_id":"68bf20ebfa223757b40b197a","slug":"omkar-wins-gold-in-national-taekwondo-championship-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-155234-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओमकार की राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओमकार की राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत
Tue, 09 Sep 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बांकेगंज की बेटी ने ताइक्वावांडो में लहराया परचम। स्रोत : शिक्षक
विज्ञापन
बांकेगंज। इटावा के एमनीव विजन स्कूल साईं सिटी कैंपस में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बांकेगंज की बेटी ओमकार भारद्वाज ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।प्रतियोगिता में खाड़ी देशों (गल्फजोन) के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था।
स्टेशन पुरवा निवासी विपिन शर्मा की बेटी ओमकार भारद्वाज ने भारत और खाड़ी देशों के बीच इटावा में तीन से सात सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। इसमें कतर, ओमान, यूएई, सऊदी अरब, ईरान, बहरीन, कुवैत, इराक और यमन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि और रियो ओलंपिक 2016 में स्वर्ण पदक विजेता अहमद अबुघौस ने मेडल पहनाकर विजेता ओमकार को बधाई दी। उनकी इस सफलता पर खेल कोच शहबाज अली और सेंटजांस स्कूल गोला के शिक्षकों ने हौसला अफजाई की। ओमकार, ताइक्वांडो में पहले भी कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय माता सुचेता को देती हैं।
विज्ञापन
....