फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old Jatayu fought hard with Ravana to save mother Sita

Lakhimpur Kheri News: माता सीता को बचाने के लिए रावण से खूब लड़े वृद्ध जटायु

Tue, 22 Oct 2024 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Old Jatayu fought hard with Ravana to save mother Sita
सीता हरण लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
ममरी। ग्राम अजान में हो रही रामलीला के सातवें दिन नाटक पार्टी के कलाकारों ने मारीच, खर दूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण, श्रीराम सुग्रीव मित्रता लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम-लक्ष्मण और सीता पंचवटी में कुटिया बनाकर रहने लगते हैं। तभी वहां राक्षसी शूर्पणखा आती है और लक्ष्मण से शादी करने को कहती है। इस पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। शूर्पणखा अपने भाई खर और दूषण को अपनी व्यथा सुनाती है। खर दूषण जब युद्ध करने आते हैं, तब श्री राम और लक्ष्मण उनका वध कर देते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद रावण अपने मामा मारीच को सोने का हिरण बनाकर भेजता है। श्रीराम उसका वध कर देते हैं। उधर, रावण साधु का वेष बनाकर माता सीता का हरण कर ले जाता है। सीता जी के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर वृद्ध जटायु रावण का पुष्पक विमान रोक लेता है। तब रावण तलवार से उनके पंख काट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वामित्र की आज्ञा से राम ने तोड़ा शिव धनुष
तिकुनिया। कस्बे में आयोजित रामलीला मेला में मंगलवार को धनुष भंग की लीला का मंचन किया गया। धनुष भंग के बाद मेला मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

ताड़का वध के बाद राम-लक्ष्मण को मुनि विश्वामित्र राजा जनक के दरबार में लेकर आते हैं। यहां राजा जनक की पुत्री सीता का स्वयंवर होता है। स्वयंवर में देश के बड़े-बड़े भूपति धनुष तोड़ने के लिए आते हैं, मगर कोई भी धनुष उठा तक नहीं पाता है। अंत में विश्वामित्र कहते हैं, उठो राम और धनुष को तोड़कर राजा जनक की प्रतिज्ञा पूरी करो। इसके बाद राम धनुष उठाकर एक ही झटके में उसे तोड़ देते हैं। इस पर देवता फूलों की वर्षा करते हैं। इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री अजय गर्ग कोषाध्यक्ष पदम अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल और जगदीश आदि मौजूद रहे। संवाद

सीता हरण लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

सीता हरण लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed