{"_id":"698e0ffc25329e28400cfd63","slug":"officers-should-have-a-good-understanding-of-the-area-and-its-residents-commissioner-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-168119-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को क्षेत्र और क्षेत्र वासियों की अच्छी होनी चाहिए समझ : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को क्षेत्र और क्षेत्र वासियों की अच्छी होनी चाहिए समझ : कमिश्नर
Thu, 12 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में महाशिवरात्रि को लेकर कमिश्नर, आईजी ने जिला प्रशासन के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, सुगम दर्शन कराने की व्यवस्था संबंधित तैयारियों का निरीक्षण किया। नीलकंठ मैदान में बैठक के दौरान कमिश्नर, आईजी ने अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार की दोपहर कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग की मौजूदगी में निर्माणाधीन कॉरिडोर में पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ, पार्किंग स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कमिश्नर ने ड्यूटी के सिद्धांत बताते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी को पिछले आयोजनों से सीखना चाहिए। क्षेत्र एवं क्षेत्र वासियों की अच्छी समझ होनी चाहिए। जिससे ड्यूटी करने के दौरान आत्मविश्वास बढ़ता है। बैठक से पूर्व अधिकारियों ने पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
आयुक्त और आईजी ने विद्युत पोल पर लटकते तारों को तत्काल कसवाने और विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएसओ को निर्देशित किया कि मंदिर मार्गों पर गैस सिलिंडर खुले में न रखे जाएं और अवैध रूप से एक सिलिंडर से दूसरे में गैस रिफिलिंग न होने पाए। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहे।
गोला सावन मेला को राजकीय मेल घोषित कराने का आग्रह
-महाशिवरात्रि पर संबोधन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि पिछले सावन मेले भर में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। उन्होंने कमिश्नर से सावन की भव्यता को देखते हुए मेले को राजकीय मेल घोषित कराने का आग्रह किया। वह इस दिशा में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भी प्रेषित कर चुके हैं।