फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Officers did not come, farmers raised slogans in the collectorate

Lakhimpur Kheri News: नहीं आए अधिकारी, किसानों ने कलक्ट्रेट में की नारेबाजी

Thu, 27 Jun 2024 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Officers did not come, farmers raised slogans in the collectorate
लखीमपुर खीरी। जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे राजापुर और पिपरिया गांव के किसानों की समस्या का समाधान बुधवार को भी नहीं हो सका। विरोध में किसानों ने डीएम कार्यालय के सामने हंगामा किया और शुक्रवार से हड़ताल करने की चेतावनी दी है। किसान राजापुर मार्ग योजना के प्रत्यावेदन जमा करने को एकत्र हुए थे।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने वर्ष 2010 में राजापुर (एलआरपी) मार्ग गृहस्थान योजना की अधिसूचना जारी की थी। राजापुर और पिपरिया गांव के किसानों की करीब 317 एकड़ जमीन का अधिग्रहण शुरू किया। किसान शुरू से ही जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। जमीन की खतौनी पर आवास विकास परिषद दर्ज हो जाने के बाद किसान आंदोलित हो उठे।
विज्ञापन

छह दिन पहले विलोबी हॉल के सामने वाली पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। यह देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन आवास विकास परिषद के एक्सईएन को बुलाया गया। किसानों से प्रत्यावेदन लेकर योजना को निरस्त किए जाने की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर 100 से अधिक किसान बुधवार को कलक्ट्रेट में जमा हुए। काफी देर इंतजार के बाद भी जब आवास विकास के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे तो किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने बताया कि प्रत्यावेदन लेने के बजाय एक कर्मचारी सादे कागज पर हस्ताक्षर करा रहा था। इसका हम लोगों ने विरोध किया। अब आवास विकास के अधिकारियों ने शुक्रवार को आने को बोला है। अगर शुक्रवार को समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।


अब अफसरों से ही होगी बातकिसानों ने बताया कि आवास विकास से कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं पहुंचा। जिले में तैनात आवास विकास के दो कर्मचारी आए, वो भी देर से पहुंचे। उस समय जिला प्रशासन का कोई भी बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं थे। नवागत एसडीएम के सामने बात हुई। कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन के संबंध में कुछ भी नहीं कहा। बताया कि अब अधिकारियोंं के आने पर ही कोई बात होगी।


----------------------------
आवास विकास की टीम गई थी। किसानों ने प्रत्यावेदन नहीं दिया है। शुक्रवार को दोबारा टीम जाएगी। किसानों की आवास विकास परिषद आयुक्त से मुलाकात की बात चल रही है।
- उमानाथ शुक्ला, एक्सईएन आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed