{"_id":"68b72c3223411e65e90153b3","slug":"officers-came-to-enforce-the-no-helmet-no-fuel-campaign-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-154731-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान का पालन कराने उतरे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान का पालन कराने उतरे अफसर
विज्ञापन
शहर के एक पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। शासन की सख्ती के बाद भी जिले में ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ विशेष अभियान का पालन नहीं हो पा रहा है। जिले के अधिकांश पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा है।शासन की सख्ती के बाद मंगलवार से जिले में ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ के विशेष अभियान का पालन कराने के लिए अधिकारी खुद ही मैदान में उतरे।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार व प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने मंगलवार को शहर के कई पंपों का औचक निरीक्षण कर अभियान की जांच की। निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट 90 दो पहिया वाहनों के चालान काटे गए। दोनों अफसरों ने पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी दी कि अगर बिना हेलमेट किसी भी बाइक सवार को पेट्रोल दिया तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जन-सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के तहत यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही बाइक चालकों से भी अपील की कि बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।
नियम का रहा मिला-जुला असर
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से लागू नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम के दूसरे दिन मंगलवार को जिले में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। शहर के कई पंपों पर नियम का सख्ती से पालन हुआ, जहां बिना हेलमेट के पहुंचे बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं दिया गया। परिणाम स्वरूप कुछ लोग वापस लौट गए, जबकि कुछ ने मौके पर ही हेलमेट खरीदकर नियम का पालन किया।
विज्ञापन
हालांकि जिले के कुछ पेट्रोल पंपों पर इस नियम का पालन ढीला दिखा, जहां बिना हेलमेट के भी बाइक सवारों को ईंधन मिलता रहा। पुलिस और जिला प्रशासन ने पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट किसी भी बाइक सवार को पेट्रोल न दिया जाए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पुलिस का कहना है कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। आने वाले दिनों में इस नियम के पालन और प्रभाव की स्थिति और स्पष्ट होगी। संवाद