{"_id":"685453ecfe85a2028f0711a3","slug":"officers-and-employees-practiced-yoga-while-sitting-on-chairs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148567-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कुर्सी पर बैठकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कुर्सी पर बैठकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में योग करतीं सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत शासन के निर्देश पर जिले में योग प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय, जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में योग प्रशिक्षकों ने कुर्सी पर बैठे-बैठे ही की जाने वाली योग क्रियाओं (वाई ब्रेक प्रोटोकॉल) का अभ्यास कराया।
मुख्य चिकित्सा कार्यालय में आयुष विभाग से आए योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन व योग सहायिका राज दीपिका तिवारी ने योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान सीएमओ सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
वहीं जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा की मौजूदगी योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा ने सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. राकेश, डॉ. अंजलि वर्मा, अशोक कुमार पांडे, इंद्रकुमार अवस्थी, लोकेश सिंह, सुष्मिता वर्मा, अजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, जिला चिकित्सालय में योग प्रशिक्षक महेंद्र वर्मा ने चिकित्सकों व कर्मचारियों को वाई ब्रेक योगाभ्यास कराया। सीएमएस डॉ. आरके कोली सहित अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।