फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Officer reached Bhanpur Gaushala, asked for reply from secretary

Lakhimpur Kheri News: भानपुर गोशाला पहुंचे अफसर, सचिव से जवाब तलब

Sun, 09 Jul 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Officer reached Bhanpur Gaushala, asked for reply from secretary
गोशाला का निरीक्षण करते  डीएम और सीडीओ
लखीमपुर खीरी। शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा और सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सदर तहसील की भानपुर वृहद गोशाला का निरीक्षण कर सचिव से जवाब तलब किया। पांच दिन पहले वायरल वीडियो में गोवंश की दुर्दशा के बाद मामले में केयरटेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने स्थानीय ग्रामीण बाबूराम सहित अन्य लोगों से गो आश्रय स्थल के संबंध में बातचीत कर जानकारी ली। साथ ही काम करने वाले श्रमिकों को गोवंश में बीमारी के लक्षण दिखने पर फौरन पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम ने गोशालाओं में क्षमता से ज्यादा गोवंश रहने पर सचिव सर्वेश भार्गव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सोमदेव सिंह, उप जिला अधिकारी श्रद्धा सिंह, प्रभारी निरीक्षक (कोतवाली सदर) चंद्रशेखर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी नकहा डॉ मनीष कुमार सहित राजस्व, पशुपालन, विकास विभाग के आधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 गोवंश नजदीकी गोशालाओं में शिफ्ट होंगे
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाउंड्रीवाड को पीछे हटाने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश को घूमने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। कहा कि गो आश्रय स्थल के लगभग डेढ़ सौ गोवंश को सीवीओ अपनी देखरेख में अन्य निकटवर्ती अन्य आश्रय स्थलों में शिफ्ट कराएं। डीएम ने सीवीओ को निर्देश दिये कि गोवंश को जिम्मेदारों की निगरानी में ही दफन कराया जाए। वहीं, मामले में दर्ज एफआईआर की विवेचना को लेकर सदर कोतवाल से भी जवाब तलब किया गया। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed