फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Offered Namaz, hugged... said- Eid Mubarak

Lakhimpur Kheri News: नमाज पढ़ी, गले मिले... बोले-ईद मुबारक

Fri, 12 Apr 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Offered Namaz, hugged... said- Eid Mubarak
मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले भर में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद, ईदगाहों और अन्य मस्जिदों में सुबह आठ बजे से दस बजे तक नमाज अदा कराई गई। नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की।
विज्ञापन

बड़ों के साथ छोटे-बच्चों ने गले मिलकर मुंह मीठा कराते हुए ईद की खुशियां बांटी। इस मौके पर राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। तमाम लोगों ने कब्रिस्तानों में जाकर अपनों की कब्रों पर इत्र-फूल आदि पेश किए। लखीमपुर शहर के रेलवे स्टेशन के पीछे ईदगाह में मौलाना मोहम्मद इशहाक ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में खुटार रोड स्थित ईदगाह और नगर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईदगाह पर नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, बीटू पटेल के अलावा एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार सुखबीर सिंह भी पहुंचे। सिकंदराबाद क्षेत्र के नीमगांव क्षेत्र में अमेठी की ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल अजीज ने नमाज पढ़ाई। एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने अदा कराई नमाज
अमीरनगर में औलिया मस्जिद में हाफिज आरिफ रजा और रसूलपुर ईदगाह में इमाम मौलाना अब्दुल रकीब खां ने नमाज अदा कराई।
अलीगंज की जामा मस्जिद व ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना मुजीबुर रहमान खान ने अदा कराई।
बिजुआ में पेश इमाम जामा मस्जिद मौलवी निजामुद्दीन और सज्जाद रजा सहित गौसिया मस्जिद के इमाम मौलाना रिजवान बरकाती ने अमन व चैन की दुआ मांगी।
बरबर के ईदगाह में मौलाना अनीश अहमद ने नमाज अदा कराई।
संपूर्णानगर में मिल रोड के पास ईदगाह में जामा मस्जिद के मुफ्ती आबिद रजा अहसनी ने नमाज अदा कराई।

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगते नवाजी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed