फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Offer water to the rising sun, Chhath veneration

उगते सूरज को अर्घ्य दिया, छठ पूजा का समापन 

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Offer water to the rising sun, Chhath veneration
छठ - फोटो : अमर उजाला
सेठघाट समेत नदी किनारों पर लगा श्रद्धालुओं का मेला
विज्ञापन

रात भर चला भजन कीर्तन, किया छठ माता का गुणगान 

 उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ सोमवार सुबह छठ पूजा संपन्न हो गई। 36 घंटे के निर्जल और कठिन उपवास के बाद महिलाओं ने नदी में घुटनों तक गहरे पानी में खड़े होकर उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार और संतानों के दीर्घायु होने, सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की। छठ पूजा के लिए सेठ घाट पर सुबह चार बजे से ही मेला लगा रहा।
रविवार शाम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने रात भर जाग कर भजन कीर्तन और छठ माता का गुणगान किया। सुबह चार बजे से ही महिलाओं का फिर सेठघाट पर आना शुरू हो गया। सूर्योदय के पहले ही सेठघाट पर मेला लग गया। हजारों महिला पुरुषों ने उगते सूर्य के दर्शन किए और महिलाओं ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारायण किया। इस बीच सेठ घाट का वातावरण भक्ति से सराबोर रहा।   
विज्ञापन

पलियाकलां/ संपूर्णानगर/ महंगापुर। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया और सूर्य की आराधना की। संपूर्णानगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. जनार्दन चौबे ने गाय के दूध से अर्घ्य दिलवाया। घाट को सजाने में डॉ. इजहार खां और इश्तियाक खां ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के पवित्र गोकर्णतीर्थ के जल में खड़े होकर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया। रात में श्रद्धालु तीर्थ तट पर जमे रहे और भजन कीर्तन का आनंद लिया। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और पालिका कर्मियों ने पंडाल लगाकर छठ पूजा में आए लोगों को जलपाल कराया।
बिजुआ। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठ मां का व्रत पूरा किया। रात भर व्रत करने वाली महिलाओं ने जागरण किया एवं भगवान की उपासना की।
गुलरिया चीनी मिल कॉलोनी में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। कैंपस में बने कुंड में रात के तीसरे पहर से महिलाओं ने खड़े होकर भगवान सूर्य की उपासना की। महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। इस दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनिवास कापरी, राकेश सिंह, अश्वनी, दीपक, समेत कई लोग मौजूद रहे।
मैलानी। छत्तीस घंटे तक व्रत रखने के बाद महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत समाप्त किया। काली मंदिर में अर्घ्य देने के साथ ही पूजा-पाठ के बाद सबने एक दूसरे को प्रसाद का वितरण किया और महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। 

बांकेगंज। छठ पूजा का श्रद्धा से समापन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालु महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।  
ओयल-खीरी। महिलाओं ने सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पति, पुत्र व कुटुम्ब की सलामती की कामना करते हुए परंपरागत ढंग से व्रत का समापन किया। 
 
वातावरण में गूंजी भजनों की सरगम
गोला गोकर्णनाथ। गोकर्णतीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान पर सत्संग भवन में स्थानीय गीतकार बद्री श्रीवास्तव, करुणा जोशी, गोविंद, मनोज कश्यप, महेश आदि ने कई भजन सुनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed