{"_id":"dcb8018b0f5a3da3786fe95b76b769f0","slug":"oath-to-cast-vote-for-the-stengh-of-the-democracy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की शपथ
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। मतदाता जागरूकता आज की अनिवार्यता पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ. संजय कुमार, डॉ. योगेश कुमार, छात्र नवीन कुमार और अनुज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में बीएड के छात्र संगम शुक्ला ने प्रथम, बीएससी की छात्रा अपूर्वा त्रिपाठी ने द्वितीय बीए के छात्र केकेपी सुंदरम और बीएड के छात्र मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. संजय कुमार ने मतदाता के महत्व को रेखांकित करते हुए एक अच्छी सरकार बनाने में इनके योगदान को बताया। डॉ. नूतन सिंह ने महिला मतदाताओं को मतदान में अधिक से अधिक मतदान करने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने की। डॉ. अजय कुमार आगा, डॉ. मनोज मिश्रा ने वाद विवाद में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. सत्यनाम, डॉ. इष्टविभु, डॉ. आकाश वार्ष्णेय, डॉ. कमलेश ने अपने विचार रखे। भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने मतदात शपथ ली। प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में सजग मतदाता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम में डॉ. एससी मिश्र, डॉ. पुष्पा मलिक ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डा. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. वीना रानी गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. शशि प्रभा बाजपेयी, डॉ. सुशीला सिंह, अर्चना सिंह, रीता सिंह आदि शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में मतदाता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. जनार्दन सिंह और डॉ. कामिनी सिंह ने छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कामिनी सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की विशेष भूमिका निभानी चाहिए। महाविद्यालय के प्रवक्ता कीर्ति शाह, डॉ. पायल राय, सुरेश तिवारी, उमेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, रचिता बाजपेयी, हिमांशु वाजपेयी, रितेश दीक्षित, अंशु वर्मा, प्रेरणा पांडेय, क्षमा शर्मा और शिवांगी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने चुनाव के मौके पर शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
मोहम्मदी। मतदाता जागरूकता दिवस के मौके पर कस्बे के तमाम स्कूलों में शपथ दिलाई गई, बच्चों ने स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को कन्हैयालाल शास्त्री ने शपथ दिलाई ।
निबंध लेखन में साक्षी गुप्ता प्रथम, स्मृति द्वितीय तथा सौम्या देवी तृतीय जबकि स्लोगन राइटिंग जूनियर वर्ग में अंशिका त्रिवेदी प्रथम, आयुषी रस्तोगी द्वितीय तथा प्रीति कश्यप तृतीय, सीनियर वर्ग में किरन देवी प्रथम, रोशनी द्वितीय, पारुल एवं मधु तृतीय रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन कन्हैयालाल शास्त्री और नितिन गुप्ता ने किया। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, उपप्रधानाचार्य संतोष पांडे, वीके सिंह, राकेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, सुंदरलाल वर्मा, नैनेश कुमार, मनोज कुमार शुक्ला, प्रवीण पांडे, सूर्य प्रकाश पांडे, आरती शुक्ला, इंदू रस्तोगी, अजीत शर्मा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
अमीरनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान के पति इरफान खां ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षक तौहीद बेग, दीप्ति वाजपेयी, सबील बेग, हारून खां, वाहिद अली, खुर्शीद खां, राजीव वर्मा, कंचन साकिया सहित शिक्षक एवं नागरिक मौजूद रहे।
इसके अलावा ग्राम पंचायत परसपुर, कुंभी, हरीनगर ग्रंट, मूड़ा खालसा, बहादुरगंज, मगदापुर, सिसोकन, बस्तौली, राजगढ़, गरदहा सहित सभी ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया।
पलियाकलां। राष्ट्रीय मतदाता दिवस यहां भी मनाया गया और तहसील से एक रैली निकाली गई जो पूरे शहर में घूमी। रैली में स्कूल के बच्चों ने युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया ।
तहसीलदार राजू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिसके बाद सभी को मतदान की भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान तहसील समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।