{"_id":"61db2d6b9f097b1eb40c2bc2","slug":"number-of-corona-infected-increased-17-more-found-lakhimpur-news-bly472043061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, 17 और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, 17 और मिले
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक 59 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बावजूद हर तरफ लापरवाही हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी नियम का पालन तक नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अत्यंत जरूरी है।
कोरोना की रफ्तार जिले में बेकाबू हो रही है। तीन जनवरी को संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ तो लगभग रोजाना ही इनकी संख्या बढ़ती गई। शनिवार को 20 और रविवार को 17 संक्रमित मिले। इसमें एक पांच साल का बच्चा है। इससे जिले में अब तक कुल 24,478 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तीसरी लहर ने दस्तक देे दी है। इसलिए बेहद सावधान रहने की जरूरती है। अपने साथ परिवार की सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा उपाय घर में रहना ही है।
बाजार में बेपरवाह घूम रहे लोग
रोजाना संक्रमित मिलने के बावजूद लोग लापरवाह हैं। रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों का दिनभर आना जाना होता रहा। इनमें सामाजिक दूरी का पालन होना तो दूर की बात, अधिकांश लोग मास्क तक नहीं लगाए थे। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया बताते हैं कि इस बार कोरोना अधिक संक्रामक है। एक संक्रमित कई लोगों को बीमार कर सकता है। इससे बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। यदि जाना आवश्यक हो तो मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
चार पुलिस वाले संक्रमित मिले
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जो 17 संक्रमित मिले है। इसमें सीओ कार्यालय गोला में एक और पुलिस लाइन के चार लोग शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है अब इनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी।
कजाकिस्तान से आए सात लोग, भेजे सैंपल
जिले में 281 लोग विदेश से आ चुके हैं। इनमें से 214 लोगों को ट्रेस कर उनकी और उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा चुकी है। उधर, दो दिन पहले कजाकिस्तान से सात लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।