फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NR freedom fighter died bheroolaal Trivedi

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फेरूलाल त्रिवेदी का निधन

Tue, 19 Jan 2016 08:03 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 19 Jan 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
NR freedom fighter died bheroolaal Trivedi
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सौंखिया निवासी स्वतंत्रता  संग्राम सेनानी पं फेरूलाल त्रिवेदी का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके पैतृक गांव में उनकी ससम्मान अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

फेरूलाल त्रिवेदी के  पुत्र लखपतिराम त्रिवेदी ने बताया कि उनके पिता सोमवार शाम को खाना खाकर सोए थे। रात में उन्हें कुछ तकलीफ महसूस हुई और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। बताया  कि सौंखिया गांव में 15जून 1921 को उनका जन्म हुआ था। वह सुंदरलाल  त्रिवेदी के इकलौते पुत्र थे। 1942 में अंग्रेजों के विरुद्ध भारत छोड़ो  आंदोलन में पिता, पुत्र दोनों लोग कूद पड़े। आजादी की जंग में इनकी  सक्रियता को देखकर अंग्रेजों ने उनके घर को वीरान करा दिया। देश को आजादी दिलाने और अंग्रेजों से लड़ने के लिए ये लोग घर से अन्य साथियों के साथ चले गए। कई साल तक स्वतंत्रता आंदोलन के लिए लड़ाई लड़ते रहने के बाद  अंग्रेजी फौज ने पहले सुंदरलाल त्रिवेदी और उसके बाद बंडा (शाहजहांपुर) से फेरूलाल त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया। शाहजहांपुर की जेल में एक दिन रहने के बाद उन्हें लखीमपुर की जेल में भेज दिया गया। मुकदमा चलने पर इन्हें 20  वर्ष की सजा हुई। आजादी के समय वह बरेली की सेंट्रल जेल में बंद थे। देश को आजादी मिलने पर उन लोगों को रिहा किया गया था।
विज्ञापन

परिवार के ही फौज से  सेेवानिवृत्त नायब सूबेदार कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने बताया कि पं सुंदरलाल त्रिवेदी के निधन के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में उनका नाम आया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन की सूचना पर विधायक रोमी  साहनी, उनके तमाम रिश्तेदार, शुभचिंतक, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव, एसओ मैलानी एसएन द्विवेदी आदि पहुंचे और उन्होंने फूल मालाएं चढ़ाईं। एसडीएम ने शासन की तरफ से पांच हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए  दिए। लखीमपुर से आयी गारद ने सलामी दी। गांव के पश्चिम खेत में उनके पुत्र  लखपतिराम त्रिवेदी ने मुखाग्नि दी।
इस  मौके पर एनसीपी के जिलाध्यक्ष मकरंद सिंह एडवोकेट, प्रहलाद पटेल, ग्राम  प्रधान दाताराम गुप्ता सहित तमाम लोग उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

--
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का है भरा पूरा परिवार
गोला  गोकर्णनाथ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित फेरूलाल त्रिवेदी अपने पीछे  पुत्र लखपतिराम त्रिवेदी, बहू संगीता देवी, पौत्र रजत, अमित, रवि, परपौत्र  अविरल, अभिनव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed