फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now tribal girl students will also get a chance to fly, Abhyudaya will help

Lakhimpur Kheri News: अब जनजाति की छात्राओं को भी मिलेगा उड़ान भरने का मौका, अभ्युदय करेगा मदद

Sat, 13 Dec 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now tribal girl students will also get a chance to fly, Abhyudaya will help
चंदन चौकी के सर्वोदय जय प्रकाश विद्यालय परिसर में ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क क
लखीमपुर खीरी। अब जनजाति की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उनके लिए चंदन चौकी के सर्वोदय जय प्रकाश विद्यालय परिसर में ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग सेंटर खोल दिया गया है।
विज्ञापन

सेंटर में बृहस्पतिवार से पढ़ाई भी शुरू करा दी गई, ताकि आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर आदि का सपना संजोए छात्राएं निशुल्क तैयारी कर सकें। अभ्युदय के इस कोचिंग सेंटर में कॉलेज के अलावा जनजाति गांव की अन्य छात्राएं, महिलाएं भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकती हैं।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर की मौजूदा क्षमता 50 से 55 छात्राओं की है, जिसमें 37 का प्रवेश भी हो चुका है। शेष सीटों पर भी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। लखीमपुर अभ्युदय योजना के जिला समन्वयक डॉ. एसएन बिष्ट ने बताया कि अभी इस सेंटर का औपचारिक रूप से उद्घाटन कराकर कक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। समाज कल्याण मंत्री से इसका विधिवत शुभारंभ कराया जाना है। इसके लिए उनका समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिष्ट ने बताया कि लखीमपुर में जो सेंटर चल रहा है, वहां के शिक्षक संबद्ध किए गए हैं। यह सेंटर जनजाति बच्चों के लिए विशेष रूप से शुरू कराया गया है, ताकि वो भी आसानी से तैयारी कर सकें। सर्दी में अभी दोपहर एक से चार बजे तक कक्षाएं चलेंगी।


----------------
लखीमपुर के डाइट में भी मिल रहा लाभ

अभ्युदय योजना के तहत लखीमपुर के डायट में कई सालों से कोचिंग सेंटर संचालित है, जहां दूर-दराज से बच्चे तैयारी के लिए आते हैं। दोपहर दो से पांच बजे तक कक्षाएं चलती हैं। यहां पर छात्र व छात्राओं दोनों को तैयारी कराई जाती हैं, जबकि चंदन चौकी में अभी फिलहाल छात्राओं के लिए व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed