{"_id":"638a3ab4e391191b3839aa7e","slug":"now-the-confusion-of-mental-patients-can-be-solved-sitting-at-home-lakhimpur-news-bly5056271133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब घर बैठे दूर की जा सकेगी मानसिक रोगियों की उलझन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब घर बैठे दूर की जा सकेगी मानसिक रोगियों की उलझन
विज्ञापन
शासन ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
लखीमपुर खीरी। मानसिक रोगियों को घर बैठे ही तनाव आदि समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। इसके लिए भारत सरकार ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। मानसिक तनाव से पीड़ित लोग इस नंबर पर सातों दिन 24 घंटे फोन कर सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन ने मानसिक रोगियों के लिए टोल फ्री नंबर 14416 एवं 18008914416 जारी किया है। इस पर कोई भी मानसिक अवसाद, चिंता, घबराहट आदि से ग्रसित व्यक्ति कॉल कर अपनी समस्या का निदान कर सकता है।
आठ दिसंबर से लगेंगे स्वास्थ्य मेले
जिला अस्पताल के मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि आठ दिसंबर को सीएचसी मोहम्मदी, 13 को गोला, 15 को पलिया, 20 को बिजुआ, 22 को खमरिया, 27 को निघासन, तीन जनवरी 2023 को सीएचसी मितौली, पांच जनवरी को सीएचसी धौरहरा पर स्वास्थ्य मेला लगेगा। इसके अलावा इसमें बीपी, शुगर, सहित अन्य जांच सुविधाएं भी मिलेंगी।