{"_id":"3a1bd8b90c31476973240ec1230b4382","slug":"now-the-administration-will-remain-in-the-custody-of-the-chinese-to-get-palia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... अब प्रशासन की अभिरक्षा में रहेगी पलिया मिल की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... अब प्रशासन की अभिरक्षा में रहेगी पलिया मिल की चीनी
पलियाकलां
Updated Sat, 07 Feb 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
पलिया चीनी मिल की उत्पादित चीनी अब प्रशासन की अभिरक्षा में रहेगी और एसडीएम, सहकारी समिति सचिव और चीनी मिल अधिकारी की संयुक्त समिति इसकी देखरेख करेगी। बिक्री होते ही इस रकम को एसबीआई खाते में डाला जाएगा और वहां से इसका 85 प्रतिशत किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा। ऐसा भुगतान में विलंब को देखते हुए डीएम के निर्देश पर किया गया है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव भगवती प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम ने गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा चीनी बिक्री के 85 प्रतिशत अंश को किसानों को दिए जाने की दी गई व्यवस्था के अनुपालन में निर्देश जारी किया था कि उत्पादित चीनी को अभिरक्षा में लिया जाए। डीएम के निर्देश का अनुपालन कराने के लिए एसडीएम पलिया ने चीनी को अभिरक्षा में लेने की कार्रवाई कर दी है। 5 फरवरी 2015 तक पलिया मिल की भंडारित 4.44947 क्विंटल चीनी को अभिरक्षा में ले लिया गया है। यही नहीं मिल के भंडारों से निकासी भी एसडीएम और सचिव की देखरेख में की जाएगी। गन्ना पेराई, उत्पादित चीनी की मात्रा, चीनी बिक्री की मात्रा, अवशेष चीनी स्टाक, बिक्री से प्राप्त धनराशि आदि का लेखाजोखा एसडीएम व सचिव को प्रत्येक दिन में 11.30 बजे तक मुहैया कराया जाएगा।
पहले बिक चुकी चीनी के 85 प्रतिशत संपूर्ण भुगतान के निर्देश भी
सचिव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने पहले बिक्री चीनी की समीक्षा करते हुए पाया है कि बिक्री से प्राप्त राशि 3327.48 लाख थी जिसका 85 प्रतिशत भुगतान 2828.36 लाख होना चाहिए था लेकिन भुगतान 1670.53 लाख ही हो पाया। शेष 1157.83 लाख रुपये का भुगतान तत्काल देने के निर्देश चीनी मिल को दिए गए हैं।