फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now studious children will be identified in schools

Lakhimpur Kheri News: अब स्कूलों में पढ़ाकू बच्चों की होगी पहचान

Thu, 01 Oct 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now studious children will be identified in schools
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने में रुचि रखने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूलों में टॉप-5 स्टूडेंट रीडर चुने जाएंगे। साथ ही हर सप्ताह एक विद्यार्थी को ‘रीडर ऑफ द वीक’ चुना जाएगा।
विज्ञापन

पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को कम करना है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्रों के साथ प्रेरक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूलों में समाचार पत्र उपलब्ध कराने के लिए बजट भी दिया जा रहा है। इससे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर कर पढ़ने की संस्कृति से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ बच्चों को खेल, आत्मरक्षा, कला और क्राफ्ट जैसी गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। जरूरत के अनुसार प्रोफेशनल कोच की मदद ली जाएगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्रदेश के 25,790 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed