फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now students of class nine also get admission in Atal Residential Schools.

Lakhimpur Kheri News: अटल आवासीय विद्यालयों में अब कक्षा नौ के छात्रों का भी प्रवेश

Sat, 20 Jan 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Now students of class nine also get admission in Atal Residential Schools.
लखीमपुर खीरी। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बार कक्षा नौ में प्रवेश के लिए भी छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

कारोना काल में अनाथ हुए बच्चों के अलावा पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिले, इसलिए साल 2021 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। पहले चरण में कक्षा छह में प्रवेश लिए जाते थे, यहां पर सीटों की संख्या सीमित थी। अभी तक महज 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाते थे, लेकिन नवीन सत्र 2024 में अटल आवासीय विद्यालयों में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 140 कर दिया गया है।
इसके अलावा कक्षा नौ में भी 140 सीटों पर ही प्रवेश दिए जाएंगे। कक्षा नौ में प्रवेश परीक्षा पहली बार आयोजित की जा रही है। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म डीआईओएस, बीएसए और श्रम विभाग के कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए पंजीकृत श्रमिकाें के दो बच्चों को प्रवेश दिया जा सकेगा। योजना का लाभ उन्हीं श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा, जो श्रम विभाग में पंजीकृत होंगे।

गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद

गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed