{"_id":"5ef4e2e08ebc3e42ec14a391","slug":"now-policeman-s-daughter-found-infected-scandal-in-police-line-lakhimpur-news-bly410552450","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस कर्मी की बेटी संक्रमित मिली, पुलिस लाइन में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस कर्मी की बेटी संक्रमित मिली, पुलिस लाइन में अफरा-तफरी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने पर पुलिस लाइन कॉलोनी में पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में गुरुवार को 210 लोगों की लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में 209 लोग निगेटिव और एक पुलिस कर्मी की बेटी कोरोना पॉजिटिव मिली। जानकारी होते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवती को कोविड अस्पताल जगसड़ (नकहा) में भर्ती कराया। इस प्रकार जिले में अब तक 108 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें उपचार के बाद 84 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 24 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस रह गए हैं।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन आवासीय परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर अपने परिजन के साथ युवती रहती है, और वर्तमान में होम क्वारंटीन थी। पूर्व में संक्रमित मिले पुलिसकर्मी इसी बिल्डिंग में सेकेंड फ्लोर पर रहते थे। इस कारण इस इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर आसपास के लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था।
चौदह दिन तक सील रहेगा पुलिस लाइन का आवासीय परिसर
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह पहुंच गई है। सिपाही की 28 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस लाइन का आवासीय परिसर अब 14 दिन के लिए सील कर दिया गया है। किसी बाहरी व्यक्ति को परिसर में नहीं आने-जाने दिया जाएगा। संक्रमित युवती को जगसड़ (नकहा) केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर में परिवार के साथ रह रही युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव तो उसके परिवार के अन्य चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में संक्रमित मिलने का पहला मामला 19 जून को सामने आया था। बाहर से आए तीन सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से दो सिपाही पुलिस धर्मशाला तो एक आवासीय परिसर में रह रहा था। 23 जून को इन सिपाहियों के संपर्क में आए दो अन्य सिपाहियों के कोराना पॉजिटव मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई थी। पॉजिटिव मिली युवती परिवार के साथ जिस आवासीय ब्लॉक में रह रही है उसी ब्लॉक के दूसरे तल पर पूर्व में मिला संक्रमित एक सिपाही भी रहता था। सीओ पुलिस लाइन अभिषेक प्रकाश ने बताया कि सिपाही के संक्रमित मिलने के बाद आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों का ब्लड सैंपल जांच को भेजा गया था। इसमें युवती और उसके परिवार के चार अन्य सदस्य भी शामिल थे। बृहस्पतिवार को युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष अन्य की रिपोर्ट निगेटिव है। युवती को जगसड़ नकहा केंद्र पर भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन आवासीय परिसर को अब 14 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। आवासीय परिसर में रहने वाले सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लोग होम क्वारंटीन हैं।
दिन में दो बार हो रहा दवा का छिड़काव
सीओ लाइन अभिषेक प्रकाश ने बताया कि पुलिस लाइन आवासीय परिसर को दिन में दो बार सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। सीओ लाइन ने आवासीय परिसर का निरीक्षण किया और लोगों को सावधानी बरतने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
अनाउसमेंट कराकर किया जा रहा जागरूक
पुलिस लाइन में अनाउंसमेंट कर पुलिसकर्मियों और उनके परिवार वालों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही उनसे अपील की जा रही है कि वह कतई घबराएं नहीं। यदि कोई परेशानी है या कोई दिक्कत महसूस होती है तो उसकी तुरंत सूचना दें।