{"_id":"25ab43f707cb3c128c4c7834ab93565f","slug":"now-dm-said-no-action-on-any-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीएम ने कहा, किसी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डीएम ने कहा, किसी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
दुधवा पार्क के उपनिदेशक पीपी सिंह के हटाए जाने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी किंजल सिंह ने दुधवा में चल रही हड़ताल पर फील्ड डायरेक्टर संजय सिंह से वार्ता की, जिसमें उन्होंने ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कोई विधि विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी।
वार्ता में एफडी ने वन विभाग के कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए बताया कि पर्यटकों को घुमाने वाली जिप्सियों को सीज किए जाने, किशनपुर सेंक्च्युरी के गेटमैन के साथ तथाकथित अभद्रता एवं दुधवा नेशनल पार्क में हुए मुठभेड़ में प्रयुक्त किए गए कारतूसों के प्रयोग को लेकर हो रही मजिस्ट्रेटी जांच से दुधवा नेशनल पार्क के कर्मचारी आहत हैं। इस पर डीएम ने एफडी के माध्यम से वन विभाग के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी कर्मचारी पर गलत कार्रवाई नहीं होगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नियमानुसार संरक्षण भी दिया जाएगा।
डीएम ने बताया कि एफडी से कहा गया है, पर्यटकों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रयास करके 30 दिनों के अंदर जिप्सियों की फिटनेस, सुरक्षा जांच एवं बीमा संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। दुधवा नेशनल पार्क में हुए मुठभेड़ में प्रयुक्त किए गए कारतूसों के प्रयोग के सम्बन्ध में चल रही मजिस्ट्रेटी जांच मेंदोनों पक्षों को सुनकर यथाशीघ्र निर्णय किया जाएगा। इस वार्ता में डीएम और एफडी के अलावा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, एसडीएम पलिया आलोक कुमार, एआरटीओ संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस वार्ता के बाद अब माना जा रहा है कि कर्मचारियों के सभी मुद्दे खत्म हो जाएंगे और हड़ताल भी जल्द ही खत्म हो जाएगी।