फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now a special train will go from New Delhi via Pilibhit-Mailani to Aishbagh

Lakhimpur Kheri News: अब नई दिल्ली वाया पीलीभीत-मैलानी से ऐशबाग तक जाएगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 23 May 2025 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Now a special train will go from New Delhi via Pilibhit-Mailani to Aishbagh
मैलानी। नई दिल्ली से वाया पीलीभीत-मैलानी होते हुए ऐशबाग (04050/04049) तक स्पेशल ट्रेन संचालन को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। यह स्पेशल ट्रेन 25 मई की रात 9:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी, जो अगले दिन 26 मई को अपराह्न 12:35 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। यही ट्रेन 26 मई की शाम 6:45 बजे ऐशबाग से रवाना होगी, जो 27 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिले में भले ही बड़ी लाइन है, लेकिन अब तक बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली के लिए कोई भी ट्रेन नहीं थी, जिससे लोगों के लिए दिल्ली दूर थी, लेकिन अब जिला, राजधानी दिल्ली से जुड़ गया है। रेलवे बोर्ड ने जनपद वासियों को कुछ दिनों के लिए एक स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है, जो 25 मई से 13 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

हफ्ते में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन कुल 15 फेरे लगाएगी। दिल्ली वाया पीलीभीत-मैलानी ऐशबाग ट्रेन संचालन को हरी झंडी मिलते ही लोगों में खुशी देखने को मिली है। दो दिन पहले ही इस ट्रेन को हरी झंडी मिली थी, लेकिन तब दिल्ली से मैलानी तक ही थी। बाद में रेलवे बोर्ड ने ऐशबाग तक संचालित करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन- समय
नई दिल्ली- 21:35
मुरादाबाद- 00:40
चंदौसी जं- 2:10
बरेली जं.- 3:38
बरेली सिटी- 4:00
भोजीपुरा- 4:45
पीलीभीत- 5:38
मैलानी- 7:50
गोला गोकर्णनाथ- 8:32
लखीमपुर- 9:00
सीतापुर- 10:15
सिधौली- 10:58
मोहिबुल्लापुर- 11:52
ऐशबाग- 12:35

स्टेशन- समय
ऐशबाग- 18:45
मोहिबुल्लापुर- 19:15
सिधौली- 19:50
सीतापुर- 20:20
लखीमपुर- 21:22
गोला गोकर्णनाथ- 22:05
मैलानी- 23:10
पीलीभीत- 1:25
भोजीपुरा: 2:13
बरेली जं- 3:15
बरेली सिटी- 4:00
चंदौसी- 6:30
मुरादाबाद: 7:35
नई दिल्ली- 11:00 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed