फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notification issued for by-election in Shekhsarai North

Lakhimpur Kheri News: शेखसराय उत्तरी में उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Sun, 16 Jun 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Notification issued for by-election in Shekhsarai North
लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत खीरी के शेखसराय उत्तरी में पिछले काफी समय से नगर पंचायत सदस्य का पद खाली है। इस पद को भरने के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस पद पर आठ जुलाई को मतदान होना और 10 को मतगणना की जाएगी। यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उपचुनाव में 22 जून को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकनपत्र जमा होंगे। इसके बाद 24 जून को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 जून को सुबह 11 से तीन बजे तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया। 27 जून को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे। इसके बाद 28 जुलाई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान और 10 जुलाई को सुबह आठ बजे मतगणना की जाएगी। उसी दिन विजयी उम्मीदवार की घोषणा कर उसको जीत का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकार जिला लेखा परीक्षा अधिकारी आशुतोष कुमार को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed