फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notbandi pushed the country: Akhilesh

नोटबंदी ने देश को पीछे धकेल दिया : अखिलेश

Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Notbandi pushed the country: Akhilesh
sp - फोटो : amar ujala
लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री ने तीन जनसभाओं को संबोधित किया
विज्ञापन

अच्छे दिनों के नारे पर भाजपा पर हमला बोला
पत्थर वाली सरकार के बहाने बसपा पर निशाना
लोगों को जोड़ने के लिए लोकल मुद्दों को भी छुआ 


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नोटबंदी ने देश को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता को लूटा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जिले में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा और बसपा मुख्यमंत्री के निशाने पर रहीं। उन्होंने बाढ़ और कटान जैसी स्थानीय समस्याओं को दूर करने का भी भरोसा दिया।
तीनों जनसभाओं में मुख्यमंत्री पूरे जोश में दिखे। बसपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पत्थर वाली सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को रोकने में सपा को सक्षम बताते हुए कहा कि बसपा और भाजपा मिलकर कई बार सरकार बना चुकी हैं। अब साइकिल के हैंडल पर कांग्रेस का हाथ आ गया है। हाथ के साथ से साइकिल और तेज दौडे़गी।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए अगली बार सरकार बनने पर विकास का भरोसा दिलाया। ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार का वादा किया तो पशुओं के लिए एंबुलेस सेवा शुरू करने का भरोसा देकर किसानों को लुभाने की कोशिश की। लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन योजना और स्मार्ट फोन वितरण की बात कहकर मुख्यमंत्री ने युवाओं को लुभाया। उन्होंने पार्टी के घोषणापत्र में महिलाओं को बस में आधे किराए की छूट का वादा भी याद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के सिसैया चौराहे पर सपा उम्मीदवार यशपाल चौधरी के समर्थन में, निघासन में कृष्ण गोपाल पटेल के पक्ष में और मितौली स्थित विद्युत उपकेंद्र के निकट सपा उम्मीदवार सुनील कुमार लाला के समर्थन में जनसभाएं कीं। मुख्यमंत्री ने निघासन में पचपेड़ी घाट पुल के निर्माण का वादा किया तो धौरहरा में बाढ़ कटान रोकने के लिए बड़ी परियोजना बनाने का भरोसा दिलाया। मितौली में उन्होंने विकास करने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed