{"_id":"588b38ff4f1c1b476fcf574f","slug":"not-yielded-11-passengers-checking-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में 11 यात्रियों के नहीं बने मिले टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में 11 यात्रियों के नहीं बने मिले टिकट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
इसी बस से कैदी को ला रहे थे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर और गोला एआरम ने की चेकिंग, एक बस के परिचालक की संविदा समाप्त
गोला एआरएम ने बुधवार की रात में चेकिंग के दौरान गोला डिपो की एक बस में छह और दो अन्य बसों में एक-एक यात्री का टिकट न बनाए जाने का मामला पकड़ा। एआरएम ने छह यात्रियों के टिकट न बनाए जाने के मामले में परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। उधर लखीमपुर एआरएम ने भी दो बसों में तीन यात्रियों के टिकट न बनाए जाने का मामला पकड़ा है।
गोला एआरएम आरके श्रीवास्तव ने बुधवार की रात टीआई प्रेम शंकर और हेम सिंह यादव के साथ मुरादाबाद से गोला आ रही गोला डिपो की रैपिड लाइन की बस यूपी 30 एटी 1863 को बंडा में चेक किया, जिसमें बरेली से गोला के तीन और बिलसंडा से बंडा के तीन यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। एआरएम ने परिचालक राम किशोर से 2406 रुपये का जुर्माना वसूल करते हुए संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की है। एआरएम ने बंडा में ही दिल्ली से गौरीफंटा जा रही गोला डिपो की बस यूपी 30 टी 7048 को चेक किया, इसमें दिल्ली से बंडा के एक यात्री का टिकट नहीं बना मिला। इसके बाद चेकिंग दल ने शाहजहांपुर से लखीमपुर जा रही गोला डिपो की बस यूपी 31 टी 7612 को ममरी में चेक किया, जिसमें ममरी से गोला जा रहे यात्री का टिकट नहीं बना मिला। एआरएम ने बताया कि इन सभी यात्रियों ने परिचालक को पूरा किराया देने की बात की। एआरएम ने बताया कि छह यात्रियों के टिकट न बनाए जाने के मामले में परिचालक की संविदा खत्म कर दी गई है। उधर लखीमपुर एआरएम वीके गोस्वामी ने चेकिंग के दौरान धौरहरा लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर डिपो की बस यूपी 31 टी 2854 में दो और गोला लखीमपुर मार्ग पर शाहजहांपुर डिपो की बस यूपी 27 टी 8085 में एक यात्री का टिकट न बने होने का मामला पकड़ा। एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि परिचालकों से जुर्माना वसूल करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।