फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not improved electrical systems, executing agency in the dock

नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, कार्यदायी संस्था कटघरे में 

Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Not improved electrical systems, executing agency in the dock
लेक्ट्रिकल और इंडस्ट्रियल केबल पर वैट दर चार प्रतिशत बढ़ाकर नौ फीसदी कर दी है।
ईई ने कसा शिकंजा-10 दिन में 20 ट्रांसफार्मर लगाने को कहा  
विज्ञापन

एपीडीआरपी योजना के अंतर्गत दो साल से शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है, लेकिन जिन मुख्य बिंदुओं पर बिजली विभाग का फोकस है वहां कोई कार्य नहीं कराया गया है। मसलन जर्जर तार नहीं बदले गए हैं और न ही बिजली की क्षमता बढ़ाई गई है। 

गर्मी में मोहल्लों से ओवरलोडिंग की शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने सख्त रवैया अपनाया है। बिजली में सुधार के लिए कार्यदाई संस्था को 10 दिन के अंदर 100 केवीए के 20 ट्रांसफार्मर और 10 किलोमीटर जर्जर तारों की जगह एबीसी कंडक्टर लगवाने का निर्देश दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के कई मोहल्लों में ओवरलोडिंग की शिकायत भी बढ़ रही है। करीब दो साल से चल रही एपीडीआरपी योजना में भी मुख्य मार्गों पर न तो जर्जर तारों को बदला गया है और न ही जरूरत के मुताबिक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पिछले पांच महीने से कार्यदाई संस्था की कोई प्रगति रिपोर्ट नहीं मिली है। जबकि मेला रोड, संकटा देवी, बड़ा चौराहा, हमदर्द चौराहा, जेल रोड, खीरी रोड, गढ़ी रोड सहित कई मुख्य स्थानों पर लगे बिजली के खंभों में जर्जर तार लटक रहे हैं। गर्मी बढ़ने पर इन तारों से स्पार्किंग होने, ट्रांसफार्मरों में आग लगने और तेल बाहर आने की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। कार्यदाई संस्था ने अब तक जहां-जहां काम कराया है, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि अब तक मनचाहा कार्य किया गया है। जिन जगहों पर वाकई तारों को बदलने और नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है वहां बिजली विभाग के अधिकारियों और कार्यदाई संस्था की ओर से अनदेखी की गई है। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा का कहना है कि जर्जर तारों को बदला नहीं गया है। इससे कभी भी हादसे हो सकते हैं। कार्यदाई संस्था को 10 दिन में ट्रांसफार्मर लगवाने और एबीसी कंडक्टर लगवाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed