{"_id":"586be38c4f1c1bc6521597a1","slug":"noose-found-hanging-on-the-body-of-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को बिना सूचना दिए घरवालों ने दोनों की कर दी अंत्येष्टि
भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता पाया गया। युवक की मौत के करीब पांच घंटे बाद कुछ दूरी पर रहने वाली 19 साल की एक युवती का शव भी गांव के बाहर एक पेड़ पर झूलता मिला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आननफानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव वाले दोनों में प्रेम संबंध की बात कह रहे हैं।
रात करीब साढ़े 11 बजे घर के अंदर जब युवक शव फंदे पर लटकता मिला तो परिवार में रोना पीटना मच गया। आसपास के लोग भी जुट गए। इधर मृतक युवक के घर से कुछ दूरी पर रहने वाली युवती तड़के अपने घर से निकल गई और सुबह करीब छह बजे उसका शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटकता हुआ मिला। गांव के लोग जब शौच को गए तो उसका शव लटकते देखा। युवक के बाद युवती की मौत की खबर जब गांव में फैली तो लोग अवाक रह गए। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग युवती का शव उतारकर घर लाए।
दोनों के परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शवों की अंत्येष्टि कर दी। युवती इंटर की छात्रा थी। दोनों परिवारों की ओर से किसी ने प्रेम संबंध के बारे में बोलने से इंकार किया। भीरा एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव से कोई ऐसी सूचना पुलिस को नहीं मिली है और न ही किसी ने लिखित में कोई शिकायत की है।