{"_id":"62cb248c1f57d87c11257f84","slug":"non-veg-and-omelette-will-not-be-made-at-dhabas-in-the-month-of-sawan-lakhimpur-news-bly490919768","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन माह में ढाबों पर नहीं बनेगा नॉनवेज और आमलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन माह में ढाबों पर नहीं बनेगा नॉनवेज और आमलेट
विज्ञापन
सावन माह में ढाबों पर नहीं
बनेगा नॉनवेज और आमलेट
- रविवार को सावन मेले को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों ने दिए ढाबा संचालकों को निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। पूरे सावन माह ढाबों पर नॉनवेज और आमलेट की बिक्री नहीं की जाएगी। रविवार को सावन मेले को लेकर हुई बैठक में यह निर्देश ढाबा और डीजे संचालकों को अधिकारियों ने दिए।
सीओ राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि ढाबा संचालक अपने यहां किसी बदमाश, चोर, उचक्के या संदिग्ध को न रुकने दें। ढाबों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
कावड़ की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए उसे रखने के लिए स्टैंड लगाएं। प्रमुख मार्गों के ढाबे रात भर खुल सकते हैं। वहीं नगर के अंदर के ढाबे रात 12:00 बजे तक खुलेंगे। फूड इंस्पेक्टर प्रतिदिन ढाबों की सैंपलिंग करेंगे।
विज्ञापन
वहीं डीजे संचालक अनुमति पत्र देखने के बाद ही डीजे बुक करें। तीव्र ध्वनि और अश्लील गीत न बजाएं। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में 112, सीओ, प्रभारी निरीक्षक या चौकी इंचार्ज को सूचित करें। सभी ढाबा और डीजे संचालक सावन शुरू होने से पहले 13 जुलाई तक सारी व्यवस्थाएं पूरी कर लें। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम विश्वनाथ यादव, अवनेश कुमार, रामू तिवारी, श्यामू तिवारी, बाबी, अमन खान आदि मौजूद रहे।