{"_id":"68b34a7c1617392e2c0f5a3a","slug":"nodal-strict-on-slow-work-of-gola-corridor-instructions-to-speed-up-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-154524-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला कॉरिडोर के धीमे काम पर नोडल सख्त, तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला कॉरिडोर के धीमे काम पर नोडल सख्त, तेजी लाने के निर्देश
Sun, 31 Aug 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते हुए नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस। स्रोत : सूचना विभाग
- फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी। गोला कॉरिडोर का धीमा काम होने पर नोडल अधिकारी एवं गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस भड़क गई और जिम्मेदारों ने नाराजगी जाहिर। सख्त निर्देश दिए कि काम में तेजी लाने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बोली, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी पर विशेष जोर देते हुए अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी एवं गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस शनिवार को दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर सख्त तेवर दिखाए। नोडल ने समाज कल्याण से वित्त पोषित विद्यालयों, आश्रय स्थलों और वृद्धाश्रमों की स्थिति, बीएसए से ऑपरेशन कायाकल्प और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निर्माण की प्रगति, पीडी एसएन चौरसिया से पीएम आवास योजना के बारे में जानकारी की। पीडी ने बताया कि 2665 लक्ष्यों के सापेक्ष 2293 आवास पूर्ण हो चुके हैं। सीएम आवास में 3997 में से 3780 तैयार हो चुके हैं। डीसी एनआरएलएम ने बताया कि मोहम्मदी ब्लॉक की 90 महिलाएं ब्लॉक प्रिंटिंग का काम कर रही हैं। नोडल ने महिलाओं को समूह से जोड़कर सशक्त बनाने बनाने और त्योहारों पर बेस्ट प्रैक्टिस मॉडल विकसित किया जाए। एआरसीएस रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि समितियों में 60 गोदामों के लक्ष्य के सापेक्ष 51 तैयार हो चुके हैं। अधीक्षण अभियंता विद्युत से रिवैंप योजना और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग की प्रगति भी जानी गई।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने हर गांव तालाब मुहिम पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। बताया कि अब तक जिले में 1030 तालाब बन चुके हैं, जिनसे गांवों में पानी का संरक्षण तो होगा ही, साथ ही महिलाओं को सिंघाड़ा, मखाना और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें आजीविका के नए साधन मिलेंगे। समूह की महिलाओं को 67,500-67,500 रुपये का सीएलएफ फंड का डेमो चेक और 10 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों को दिए योजनाओं का लाभ
ब्लॉक धौरहरा के जीरो पॉवर्टी के तहत चिन्हित छह लाभार्थियों को आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला, जननी सुरक्षा, बेसिक शिक्षा की छात्र पंजीकरण, ड्रेस वितरण, स्वच्छ भारत मिशन शौचालय, श्रम कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि, मनरेगा जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड आदि का लाभ दिया गया।