फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No Waqf property will be tampered with: Rakesh Tripathi

वक्फ की किसी संपत्ति से छेड़छाड़ नहीं होगी : राकेश त्रिपाठी

Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
No Waqf property will be tampered with: Rakesh Tripathi
जिला पंचायत सभागार में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत वक्फ कानून की जानकारी देते भाजपा के प्र
लखीमपुर खीरी। वक्फ की संपत्तियों को छीना नहीं जाएगा, न ही पहले की किसी संपत्तियों से छेड़छाड़ होगी। वक्फ सुधार कानून मुसलमानों के हित के लिए लाया गया है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में कहीं। वह वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत लखीमपुर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रहा है कि वक्फ की जमीन सरकार छीनना चाहती है, यह बिल्कुल गलत है। सरकार के वक्फ सुधार बिल से गरीब मुसलमान को सर्वाधिक लाभ पहुंचेगा, जबकि विपक्ष झूठ बोलकर मुसलमान को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बहुत पवित्र चीज है। इसमें अल्लाह के नाम दी गई जमीनें हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि कब्रिस्तान, मस्जिद मदरसे की जमीन सरकार ले लेगी। बल्कि इस कानून में साफ लिखा है कि जब से कानून लागू होगा उससे पहले की वक्फ की संपत्तियों को बदला नहीं जा सकता, फिर भी आम मुसलमान को गलत बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून की अच्छाइयां व सरकार का पक्ष घर घर जाकर ख़ासकर मुसलमानों के बीच बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वक्फ की परंपरा 13वीं शताब्दी से शुरू हुई। वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मुसलमान के आर्थिक हालात का वर्णन किया था। तब मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमान का है। उन्होंने मनमोहन सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने किया कुछ नहीं, उल्टे सच्चर कमेटी को रिपोर्ट को दबाकर बैठ गए। सच्चे अर्थों में मुसलमान के लिए कार्य कर रही मोदी सरकार ने उनको हर योजना का लाभ दिलाया है। आबादी उनकी 15 से 16 प्रतिशत है जबकि लाभ में हिस्सेदारी 36 प्रतिशत रही है। इसके बाद भी विपक्षी कहते हैं कि मुसलमान के साथ भाजपा का व्यवहार ठीक नहीं है।


वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत एक कार्यशाला भी आयोजित हुई। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, उबैदुल्लाह खान, जिला महामंत्री ज्योर्तिमय बरतरीया, रामजी दीक्षित, रामजी मौर्य, रश्मि गुप्ता, रमेश चंद्र मिश्र, पवन गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed