फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No need to be afraid of English... just take care of grammar

Lakhimpur Kheri News: अंग्रेजी से डरने की जरूरत नहीं... बस व्याकरण का रखें ध्यान

Mon, 29 Jan 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
No need to be afraid of English... just take care of grammar
अंग्रेजी अध्यापक डॉ. कमल किशोर मौर्य-स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय में तमाम परीक्षार्थी व्याकरण का ध्यान न रखने से घाटा उठा जाते हैं। विद्यार्थियों की चिंता और शंका का समाधान करते हुए विषय विशेषज्ञ का कहना है कि बोलचाल में तो कभी-कभी अंग्रेजी भाषा में व्याकरण पर लोगों को इतना ध्यान नहीं जाता, लेकिन लेखन में चूक हुई तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को व्याकरण को लेकर गंभीरता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

धर्मसभा इंटर कॉलेज के अंग्रेजी के अध्यापक डॉ. कमल किशोर मौर्य बताते हैं कि विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। जिनका अध्ययन किया जाना है और जिनका अध्ययन किया जा चुका है, उसे हाईलाइट कर दें। इससे पता चल जाएगा कि कितना पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। महत्वपूर्ण बिंदुओं का पहले ही अभ्यास कर लें। क्योंकि अधिकांश प्रश्न महत्वपूर्ण विषयों पर ही आधारित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किताब के महत्वपूर्ण बिंदु, प्रश्न, उत्तर और महत्वपूर्ण सूत्रों का अभ्यास लिखकर करें, अर्थ अच्छे से समझ लें। लेखन की गलतियों से बचना है तो व्याकरण पर पैनी नजर रखें। इनमें प्रजेंट, पास्ट और फ्यूचर टेंस समेत एक्टिव व पैसिव वॉयस में वाक्यों की संरचना का लिखकर अभ्यास करें। छोटे-छोटे वाक्यों से लेखन निखरकर आता है। इससे अच्छे नंबर मिलने की संभावना प्रबल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का विद्यार्थी रखें ख्याल
1. एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई पर करें फोकस।
2. देर रात तक अध्ययन न करें।
3. दिमाग को तरोताजा रखने के लिए 25-30 मिनट के छोटे-छोटे हिस्सों में पढ़ाई करें।
4. हर आधे घंटे के बाद जरूर लें पांच से दस मिनट का ब्रेक।
5. बेहतर अंक लाने के लिए अनसॉल्वड पेपर हल करें।
6. छोटे वाक्य लिखें, व्याकरण का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed