{"_id":"65c1372dfd81ea7e2606169e","slug":"nirmalnagar-residents-are-not-getting-water-since-last-month-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114063-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महीने भर से नहीं मिल रहा निर्मलनगर वासियों को पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महीने भर से नहीं मिल रहा निर्मलनगर वासियों को पानी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक महीना बीतने को है, लेकिन मोहल्ला निर्मलनगर में पानी का संकट अब तक दूर नहीं हो सका है। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार खामोश हैं। खानापूर्ति के लिए सिर्फ एक टैंकर पानी मोहल्ले में भेजा जा रहा है। इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों को पाइप लाइन की लीकेज नहीं मिल रही है।
शहर के 30 वार्डों में पानी की आपूर्ति का जिम्मा नगर पालिका परिषद के पास है, लेकिन निर्मलनगर में जलकल अनुभाग की लापरवाही के चलते एक महीने से पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति सुचारु करने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष इरा श्रीवास्तव से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि एक वाटर टैंक पानी नगर पालिका की ओर से भेजा जा रहा है, जो दोपहर से पहले ही खत्म हो जाता है। महिलाएं और लड़कियों को दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। हालांकि नगर पालिका के ईओ एक महीने से पानी की आपूर्ति बाधित होने की बात से इन्कार रहे हैं। उनका कहना है कि मामला पूरे मोहल्ले का नहीं बल्कि एक गली का है, जहां टैंकर भेजा जा रहा है। लोगों की सुविधाओं के लिए हैंडपंप भी लगा हुआ है। पाइप लाइन की लीकेज ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।