फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine year old boy who came to his maternal home dies in a road accident

Lakhimpur Kheri News: ननिहाल आए नौ वर्षीय बालक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 10 Jun 2024 04:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Nine year old boy who came to his maternal home dies in a road accident
संपूर्णानगर। शाहजहांपुर से ननिहाल बसही आए एक बालक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की रात बसही निवासी 25 वर्षीय कृष्णा एक साथी के साथ गांव के ही मोहन किराने वाले के नौ वर्षीय भांजे पार्थ को लेकर बालपुर से वापस आ रहा था। बसही मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बाइक रोड पर गिर गई। पार्थ भी उछलकर सड़क पर जा गिरा और बसही की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह घायल हो गया।
उसको संपूर्णानगर निजी अस्पताल से पीएचसी ले जाया गया और वहां से पलिया सीएचसी रेफर किया गया। परिजन निजी वाहन से उसको लेकर पलिया आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पार्थ अपने मामा मोहन के यहां छुट्टियां मनाने आया था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। परिजन शव को शाहजहांपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन



एंबुलेंस न होने से चली गई मासूम की जान
एंबुलेंस के अभाव में देरी होने से बालक पार्थ की जान चली गई। हजारों की आबादी वाले इलाके में एक भी एंबुलेंस न होने से मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ता है। लेकिन इसमें देरी हो जाती है। कई बार यह देरी मौत का कारण बन जाती है। पीएचसी प्रभारी डाॅ. पंकज सिंह का कहना है कि मौजूदा समय में कोई भी एम्बुलेंस अटैच नहीं है। एक थी, वह भी सही होने जिला मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed