फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine people booked for POCSO Act and assault

नौ लोगों पर पॉक्सो एक्ट और मारपीट का मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Mar 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nine people booked for POCSO Act and assault
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नौ लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 18 मार्च को उसकी पुत्री अपनी बहन और बहनोई के साथ गांव निवासी अपने मामा के घर होली मिलने जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में सामने से आ रहे बाइक चालक बहराइच जिला के थाना मोतीपुर के इंदिरा नगर निवासी विशाल ने बाइक रुकवा ली और पुत्री के साथ छेड़खानी की। जानकारी होने पर जब वह आरोपी के फूफा निताई दास के घर शिकायत करने जा रहा था, तभी रास्ते में गांव निवासी निताई दास, माखन दास, सुनील दास, अगनी दास, अभीत दास, करनदास, विश्वजीत और राजा ने लाठी-डंडों से पीटा। जिसमें उसके पक्ष के कई लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed