{"_id":"619be901926b1554c60f627f","slug":"nine-people-arrested-for-trying-to-hunt-wildlife-lakhimpur-news-bly4669093178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांका लगाकर वन्यजीवों के शिकार का प्रयास कर रहे नौ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांका लगाकर वन्यजीवों के शिकार का प्रयास कर रहे नौ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए शिकारी।
दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज का मामला
वन विभाग ने आरोपियों का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेजा
बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज में गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम ने जंगल में हांका लगाकर वन्यजीवों के शिकार का प्रयास कर रहे नौ लोगों को धर दबोचा। उनके पास से शिकार के उपकरण बरामद हुए हैं। वन विभाग ने सभी आरोपियों का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान काट कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक / फील्ड निदेशक संजय पाठक ने बताया कि रविवार रात दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज में जंगल गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम में शामिल फॉरेस्टर राज किशोर, लीलाधर, वन्यजीव रक्षक बृजलाल राना, अमित गंगवार और अरविंद चौरसिया को कोरजोन क्षेत्र में कुछ लोगों के मौजूद होने की आहट मिली। वन कर्मियों की टीम को देख सभी शिकारी भागने का प्रयास करते इससे पहले टीम ने दौड़ाकर सभी को धर दबोचा। पकड़े गए सभी नौ शिकारियों ने वन कर्मियों की पूछताछ में अपना नाम और पता थाना निघासन क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी कमाल, समसुल, नूर खां, कासिम, सलमान, फकीरा, इशहाक, खानू और अजीज बताया। उन्होंने बताया कि वे लोग जंगल में हांका लगाकर हिरन के शिकार का प्रयास कर रहे थे। शिकारियों के पास से एक खाबड़, प्लास्टिक की बोरी, एक चाकू और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।