फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine out of the 15 CHCs in the district do not have pediatricians, children are being referred

Lakhimpur Kheri News: जिले की 15 सीएचसी में से नौ में नहीं बाल रोग विशेषज्ञ, रेफर किए जा रहे बच्चे

Thu, 28 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nine out of the 15 CHCs in the district do not have pediatricians, children are being referred
बांकेगंज सीएचसी में बच्चे को दवा लिखते बाल रोग विशेषज्ञ। स्रोत : चिकित्सक।
लखीमपुर खीरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। जिले की 15 सीएचसी में से नौ में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती तक नहीं है।
विज्ञापन

बच्चों की थोड़ी सी भी तबीयत बिगड़ने पर तीमारदारों को उन्हें लेकर जिला अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब पर बोझ पड़ रहा है, बल्कि लंबा सफर तय करने पर उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। गांवों से आने वाले गरीब व दूर-दराज के लोगों के लिए यह बड़ी परेशानी का सबब है। तीमारदारों को अपने बच्चों को लेकर कई किलोमीटर दूर जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है। जिला अस्पताल पर पहले से ही भीड़ रहती है और अब सीएचसी से रेफर होकर आने वाले बच्चों के कारण यहां दबाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन


एक तीमारदार ने बताया कि वह अपने बच्चे को बुखार और सांस की तकलीफ की वजह से नजदीकी सीएचसी लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां बाल रोग विशेषज्ञ न होने से उन्हें रेफर कर दिया गया। मजबूरन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल आना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर सीएचसी पर ही बच्चों के इलाज की सुविधा होती तो उन्हें इतनी परेशानी न उठानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
इन सीएचसी पर नहीं बाल रोग विशेषज्ञ
-मितौली, बिजुआ, धौरहरा, खमरिया, फूलबेहड़, पसगवां, फरधान, निघासन, रमियाबेहड़।
---------------------
जिला अस्पताल में भी तीन चिकित्सक पर 200 की ओपीडी
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लग रही है। यह चिकित्सक प्रतिदिन करीब 150-200 मरीज देख रहे हैं। सीएचसी पर चिकित्सक न होने से मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है या तो प्राइवेट अस्पतालों में जाकर महंगा इलाज करना पड़ रहा है।
---------------------
हमारे पास छह बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जो सीएचसी पर तैनात हैं। बाल रोग विशेषज्ञों की कमी को लेकर शासन को पत्राचार किया जा चुका है।

-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed