फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine month old baby burnt by fire dies during treatment

Lakhimpur Kheri News: आग से झुलसे नौ माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत

Tue, 26 Dec 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nine month old baby burnt by fire dies during treatment
आग से जला सामान और गद्दा। संवाद

विज्ञापन
मैगलगंज। मोमबत्ती से कमरे में बिछे पुआल में लगी आग में झुलसे नौ माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मासूम को सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मैगलगंज कस्बे के फुलवरिया मोहल्ला निवासी अशोक अर्कवंशी का नौ माह का पुत्र मोहित रविवार रात कमरे के अंदर जमीन पर बिछे पुआल पर सो रहा था। अशोक की पत्नी कमरे के आगे आंगन में खाना बना रही थी। इसी समय कमरे में जल रही मोमबत्ती पुआल पर गिरी और आग लग गई। धुआं उठता देख महिला कमरे में पहुंची तो मासूम को आग से घिरा देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बच्चा गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन रात में ही उसे लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास गए। हालत गंभीर देख उसे सीतापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर इलाज के दौरान मोहित की सीतापुर जिला अस्पताल में मौत हो गई। अशोक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मृतक मोहित सबसे छोटा था। सभी भाई बहन उसी पुआल में सो रहे थे, जो सुरक्षित हैं। घटना के समय अशोक घर पर नहीं था। वह मजदूरी करने बाहर गया था। आगजनी की सूचना पर स्थानीय लेखपाल राजकुमार ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed