फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nighasan case: Congress announced to give two lakh rupees to the victim's family

निघासन कांडः कांग्रेस ने की पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये देने की घोषणा

Sat, 17 Sep 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:35 AM IST
सार

निघासन कांड 16 एलकेएच 10कांग्रेस ने की पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये देने की घोषणा- कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित के घर जाकर ली घटना की जानकारी - आराधना मिश्रा और विधायक वीरेंद्र चौधरी देंगे अपना एक माह का वेतन संवाद न्यूज एजेंसी लखीमपुर खीरी। इस मौके पर आराधना मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं, बावजूद इसके राज्य सरकार अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह फेल है। प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के घरवालों से भी मिला।

विज्ञापन
Nighasan case: Congress announced to give two lakh rupees to the victim's family
निघासन कांड के बारे में परिजनों से जानकारी लेता कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल।

विस्तार

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित के घर जाकर ली घटना की जानकारी
विज्ञापन

आराधना मिश्रा और विधायक वीरेंद्र चौधरी देंगे अपना एक माह का वेतन
लखीमपुर खीरी। निघासन क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को पीड़ित के घर पहुंचकर परिवारवालों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ितों को दो लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई। वहीं कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा और वीरेंद्र चौधरी ने अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की।
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में कांग्रेस का 11 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को गांव में पहुंचा। परिवार वालों से मिलकर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढ़स बंधाया। इस मौके पर आराधना मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं, बावजूद इसके राज्य सरकार अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह फेल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी प्रदान करे। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व सांसद जफर अली नक़वी, फरेंदा से विधायक वीरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी, महासचिव अभिषेक सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस-मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, तनुज पुनिया, जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता सिद्धिश्री, सुशील वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी में दुष्कर्म पीड़िता के घर भी गए कांग्रेसी नेता
मोहम्मदी। प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के घरवालों से भी मिला।
पूर्व सांसद जफर अली नकवी के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर चिंता जताई। पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि भाजपा शासन में अपराधी बेलगाम होकर दुष्कर्म और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed