फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NHM contract employees protest over non-payment of honorarium

Lakhimpur Kheri News: मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
NHM contract employees protest over non-payment of honorarium
जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते संविदा चिकित्सक व कर्मचारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। मार्च और अप्रैल का मानदेय न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को जिला अस्पताल, जिला क्षय रोग कार्यालय समेत जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 20 मई तक मानदेय का भुगतान नहीं होने पर 21 मई से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह और संगठन पदाधिकारियों के निर्देश पर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला महामंत्री देवेंद्र पांडे और संरक्षक संजय राय ने कर्मचारियों से संगठन के दिशा-निर्देशों के तहत शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की अपील की।
विज्ञापन

संगठन के जिला संरक्षक ने बताया कि 18, 19 और 20 मई तक सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान कर्मचारी समय से उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज करेंगे और कार्यस्थल या जिला मुख्यालय पर संगठन के बैनर तले बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि यदि 20 मई तक दो माह का लंबित मानदेय नहीं मिला तो 21 मई से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि जनहित को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

------------
सीएचसी मोहम्मदी में भी जताया विरोध
मोहम्मदी। सीएचसी पर संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन भेजा जा चुका है। इसके बावजूद भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा और मानदेय न मिलने पर 21 मई से इमरजेंसी सेवा छोड़कर सभी कार्य बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान देवेंद्र पांडे, डॉ. धर्मेंद्र वर्मा, प्रेम वर्मा, निशांत शुक्ला, सुशील कुमार और राशिद खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed